Monday, 27 May 2019

सफलता की कुंजी
************
लक्ष्य हो निश्चित तभी है होता सफल हरेक इंसान,
कदम बढ़ाओ तभी कि जब हो तुम्हें लक्ष्य का ज्ञान।

सजग रहो जीवन में और रखो मंजिल का ध्यान
तैयारी करके ही पूरी, फिर चढ़ना सोपान।

मेहनत और लगन ही होती, है जीत कुंजी
और सफलता ही होती है, मानव जन की पूँजी।

जान गया ये मंत्र जो इंसां, अपने इस जीवन में
मिलती तभी सफलता, हौसला होता उसके मन में।
               रूणा रश्मि
             राँची , झारखंड

1 comment:

संतोष सुधाकर said...

उत्साह जगाने वाली कविता 👌👌👌👍